सांसद कर्नल राठौड़ ने रा.मा.वि. डांगीवास मे सांसद कोटे से निर्मित कक्षा कक्ष के उद्घाटन के साथ ही लिया अन्य कार्यक्रमो मे भाग

सांसद कर्नल राठौड़ ने रा.मा.वि. डांगीवास मे सांसद कोटे से निर्मित कक्षा कक्ष के उद्घाटन के साथ ही लिया अन्य कार्यक्रमो मे भाग

सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत

बानसूर-भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन राठौर ने बानसूर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सांसद राज्यवर्धन राठौड़,महेंद्र यादव भाजपा नेता,देवी सिंह शेखावत,पांचो मण्डल अध्यक्ष सदस्य भाजपा,पंचायत समिति सदस्य,ग्राम पंचायत बबेड़ी के सरपंच व पंच प्रतिनिधियों द्वारा बानसूर की ग्राम पंचायत बबेड़ी के ग्राम डांगीवास के राजकीय विद्यालय मे लगभग 6 लाख रुपये सांसद निधि कोष से स्वीकृत राशी से निर्मित कक्षा कक्ष व बरामदे का उद्घाटन किया और ग्राम की चोपाल पर ग्रामीणो द्वारा साफ़ा व फुलमालाओ से सम्मान करने के उपरांत ग्रामीणो द्वारा दिये गये मांग पत्र को मध्यनज़र रखते हुए मौके पर ही राजकीय विधालय व ग्राम विकास कार्यो के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा के साथ साथ कैरिडोर एक्स्प्रेस हाईवे रोड पर बबेड़ी और ईशरा के बास के मध्य क्रॉसिंग पॉइंट के माध्यम से यहा के निवासियों के लिए आगमन व प्रस्थान मार्ग बनाने का भी आश्वासन दिया!


सम्मान समारोह कार्यक्रम मे श्री श्याम मण्डल डांगीवास व बाबा नारायण दास नवयुवक मण्डल बसई चौहान द्वारा सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर ग्राम पंचायत बबेड़ी के क्षेत्र को और अधिक सरकारी सुविधाओ का लाभ देने की मांग रखी व कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार जी समस्त स्टाफ द्वारा अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया!

इसके अलावा बाबरिया प्राचीन हनुमान मंदिर के मेले के आयोजन में पधारे।सांसद कर्नल राठौड़ ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश के प्रत्येक गांव को मजबूती मिल रही है। वर्तमान समय में गांवों को तेजी से विकास हो रहा है। जहां सड़कें आती है वहां तेजी से विकास होता है। आज गांवों को बड़ी-बड़ी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
इससे पूर्व उन्होंने त्रिवेणी धाम और बाबरिया बांध ठाकुरजी मंदिर में धोक लगाकर साधु-संतों का आशीर्वाद लिया और जयपुर ग्रामीण परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की!कर्नल राज्यवर्धन ने कहा हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत भारत तैयार करना है। इसके लिए गांवों का तेजी से विकास होना जरूरी है। मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही गांवों के विकास का पैसा चोरी होने से रोका, गांवों और गरीब के विकास को ध्यान में रख कर लोक कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। आज जब गांव के घर-घर पानी पहुंचाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, सड़कों पर काम हो रहा है तो इससे गांव मजबूत हो रहें है। गांवों की मजबूती के लिए किसानों को बड़ी-बड़ी मण्डियों से जोड़ना और आम नागरिक को बड़े-बड़े अस्पतालों से जोड़ना जरूरी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment