किशनगढ हवाई अड्डे से हैदराबाद ,दिल्ली , अहमदाबाद व मुंबई हेतु हवाई सेवा का हो पुनः संचालन हो: सांसद भागीरथ चौधरी
नियम 377 के तहत लोकसभा में उठाया मुद्दा
किशनगढ हवाई अड्डे से पूर्व संचालित विमान सेवाओ के पुनः संचालन की रखी पूरजोर मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सांसद अजमेर भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में अविलम्बनीय लोकमहत्व के बिन्दू पर चर्चा के दौरान नियम 377 के तहत सदन मे किशनगढ हवाई अड्डे से बन्द की गई विमान सेवाओ के पुनः संचालन के सबंध में पूरजोर मांग रखी । लोकसभा में व्यवधान के चलते सांसद चौधरी ने लोकसभा पटल पर अपने वक्तव्य को ले करते हुए बताया की किशनगढ़ हवाई अड्डे का अक्टूबर-2018 में संचालन होने पर आर.सी.एस. स्कीम के तहत स्पाइस जेट एयरलाइन्स के द्वारा हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद व मुंबई तथा मैसर्स स्टार एयर के द्वारा सूरत एवं इंदौर हेतु नियमित विमानो की सेवा प्रारम्भ हुई। इस प्रकार वर्ष 2018 से 2022 तक कुल 4,30,262 यात्रियों ने विमान का सफर किया है। लेकिन स्पाइस जेट एयरलाइन्स के द्वारा तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए किशनगढ़ हवाईअड्डे से दिनांक 31.08.2022 के बाद सभी शहरो हेतु विमानों का प्रचालन बंद कर दिया गया । जिससे इतना प्रचलित और राजस्थान का उभरता हुआ हवाई अड्डा आज बंद होने की स्थिति में है। जबकी किशनगढ़ हवाई अड्डा ।जेट .72 एवं फ.400 की श्रेणी के विमानों के 24 घण्टे प्रचालन हेतु पूर्ण रूप से सक्षम एयरपोट है एवं हवाईअड्डे के वास्तविक यात्रियों की संख्या को देखे तो यात्री भार की भी कोई कमी नही है । हाल ही में किशनगढ़ हवाईअड्डा पर स्च्ट एप्रोच का सफल ट्रायल भी हो चुका है एवं इस श्रेणी में ऐसा करने वाला भारत दुनिया का 04 देश है। अतः माननीय केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री महोदय से निवेदन किया कि आप व्यक्तिशः हस्तक्षेप कर किसी भी एयरलाइन्स से (इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया इत्यादि) भारत सरकार द्वारा जारी आर.सी.एस. स्कीम के तहत किशनगढ़ हवाईअड्डे से पुनः विमानों का संचालन शुरू करवाया जाये ताकि अजमेर परिक्षेत्र के व्यापारी, विद्यार्थी, पर्यटक, श्रद्वालु आदि विमान में सफर करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महोदय द्वारा घोषित ’’उडान’’ योजना (उड़े देश का आम नागरिक योजना) से आम-आदमी भी लाभान्वित हो सके एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के सपनों की योजना वास्तविक रूप से धरातल पर पहुंच सके ।