मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर जिले के 277 इंस्पायर अवार्ड चयनित बाल वैज्ञानिकों को सांसद भागीरथ चौधरी ने दी बधाई
भारत सरकार के तकनीकी और विज्ञान विभाग द्वारा मानक कंपटीशन के माध्यम से होता है बाल वैज्ञानिकों का चयन
इंस्पायर अवार्ड प्राप्त बाल वैज्ञानिकों को 10000 की प्रोत्साहन राशि भारत सरकार के तकनीकी एवं विज्ञान विभाग द्वारा की जाती है प्रदान
अजमेर । इंस्पायर अवार्ड योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा विकसित प्रमुख योजनाओं में से एक है । जिसका मुख्य उद्देश्य बालकों में सृजनात्मक एवं रचनात्मक सोच की संस्कृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है । इस योजना के तहत भारत के सभी राज्यों के मान्यता प्राप्त निजी एवं सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से दसवीं तक के विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन करते हैं । और इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिला स्तर पर चयनित छात्रों को डीबीटी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 10000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है । राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रों के मॉडल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित परिवर्तन उत्सव पर प्रदर्शित एवं पुरस्कृत किया जाता है । अजमेर जिले में इस वर्ष जिला स्तर पर 277 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है । जिसमे से 56 बाल वैज्ञानिक किशनगढ ब्लॉक से है । इतनी बड़ी संख्या में बाल वैज्ञानिकों के इंस्पायर अवार्ड हेतु चयन पर सांसद चौधरी ने खुशी व्यक्त करते हुए देश के इन कर्णधारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।