पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम डांग नेडलिया में फिर पैंथर का मूवमेंट 5 बकरीयो का किया शिकार तो 5 बकरियां हुई घायल

पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम डांग नेडलिया में फिर पैंथर का मूवमेंट 5 बकरीयो का किया शिकार तो 5 बकरियां हुई घायल

ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश

अजमेर । पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम डांग नेडलिया माधोपुरा में पैंथर का मूवमेंट होने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो रखा है । सोमवार रात्रि को एक बार फिर पैंथर ने डांग नेडलिया में स्कूल के पीछे कालुसिंह रावत के बाड़े में बंधी 5 बकरीयो का मार दिया तो 5 बकरियो को घायल कर दिया । कालू सिंह रावत ने बताया कि रात्रि 12:30 बजे करीब पैंथर अपने बच्चों के साथ बाड़े में घुस आया और बाड़े में बंधी भैंस गाय बकरीयो पर हमला बोल दिया । जानवरों की आवाज सुनकर उठकर देखा तो पैंथर और उसके बच्चे बाड़े पर बंध रखे जानवरों पर हमला बोल रहे थे । बड़ी मुश्किल से उनको भगाया तब तक उन्होंने पांच बकरियों को मार दिया तो वहीं पांच बकरियां घायल हो गई । सरपंच प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व माधोपुरा में तीन बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला करके 9 बकरियों को मार दिया था । तब वन विभाग को पिंजरा लगाने की मांग की थी , लेकिन वन विभाग की लापरवाही के चलते आज फिर 5 बकरियों को मार दिया । अगर वन विभाग ने शीघ्र पिंजरा नहीं लगाया और कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे । ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में प्रतिदिन पैंथर का मूवमेंट हो रहा है । लेकिन वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है । जिससे ग्रामीण दहशत के माहौल में है । ग्रामीणों ने बताया कि अभी तो जानवरों पर हमला कर रहा है हो सकता है आदमीयो पर भी हमला कर सकता है । इसलिए तुरंत प्रभाव से वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए । ग्रामीणों ने चेतावनी दी की वन विभाग कार्यवाही करे अन्यथा हमें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment