पुष्कर में एक बार फिर मोटरसाइकल चोर गिरोह हुआ सक्रिय

पुष्कर में एक बार फिर मोटरसाइकल चोर गिरोह हुआ सक्रिय

एक ही दिन में दिन दहाड़े दो मोटरसाइकल हुई चोरी

पुष्कर के मुख्य बाजार और अस्पताल के बाहर से हुई मोटरसाइकल चोरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में एक बार फिर मोटरसाइकल चोर गिरोह सक्रिय होने से लोगो मे दहशत का माहौल पैदा हो गया है । मगंलवार को जहां दोपहर में ब्रह्मा मंदिर रोड पर स्थित कबीर मार्ग से दिन दहाड़े पिंटू गँवारिया पुत्र विनोद अम्बेडकर कॉलोनी की मोटरसाइकल एचएफ डीलक्स RJ 01 TS 8145 अज्ञात चोर चुराकर ले गए। तो वही शाम को अस्पताल में अपना इलाज करवाने गए देवनगर रोड पुष्कर निवासी जियालाल चौहान की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर
RJO-1-KS-9130
राजकीय चिकित्सालय पुष्कर से शाम 7:30 बजे से 8 बजे के बीच अज्ञात चोर चुराकर ले गए ।पूर्व में भी अस्पताल के बाहर से ओर कबीर मार्ग पर कई मोटरसाइकल चोरी की वारदातें हो चुकी है तथा एक बार तो कबीर मार्ग से क्षेत्र के लोगो ने ही एक चोर को रंगे हाथ मोटरसाइकल चुराते पुलिस के हवाले किया था।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment