लायंस क्लब के द्वारा मासिक निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन

लायंस क्लब के द्वारा मासिक निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन

बांदीकुई || लायंस क्लब बांदीकुई कोहिनूर द्वारा आज रविवार को सुबह 7:00 से 8:30 तक गांधी पार्क बांदीकुई में निशुल्क मधुमेह जांच शिविर आयोजित किया गया क्लब अध्यक्ष लायंस बबीता विजय ने बताया कि इस अवसर पर 63 लोगों की निशुल्क मधुमेह जांच की गई जिसमें से 40 व्यक्ति डायबिटीज पाए गए |
क्लब द्वारा विगत 2 वर्षों से प्रत्येक माह निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है जिसमें लोगों की निशुल्क जांच करके उन्हें साथ में एक प्रपत्र दिया जाता है जिसमें मधुमेह के बचाव, उपाय, सावधानियां एवं संकेत बताए गए हैं | निशुल्क मधुमेह जांच शिविर कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायंस डॉ. सुमेश विजय व जोन चेयरपर्सन लायंस आयुषी विजय,
क्लब सचिव लायंस गायत्री सेठी, निकिता सहारा ममता सहारा, प्रीति सेठी आदि उपस्थित रहे |

Author: admin

Comments (0)
Add Comment