मोबाइल लोक अदालत वाहन को विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए किया रवाना
–नियामत जमाला–
भादरा, 1 सितंबर/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार गुरुवार को श्रीमती सुनीता बेड़ा सज्जन अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजि.) भादरा द्वारा मोबाइल वाहन/लोक अदालत वाहन को न्याय क्षेत्र में विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि इस मोबाइल वाहन को 1 सितंबर से 5 सितंबर तक बालकों एवं विद्यार्थियों के अधिकारों एवं श्रमिकों के उनके अधिकारों को सुरक्षित करने एवं 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं बाल श्रम व छूआछूत जैसी कुरीति के दुष्प्रभावों, बाल विवाह के दुष्प्रभावों एवं माननीय नालसा एवं रालसा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में एवं आगामी दिनांक 12 नवंबर 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु भेजा गया है जो ईंट भट्टों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों पर, मनरेगा स्थलों, आम चौक, गांवो-गांवों, ढाणी-ढाणी में जाकर प्रचार-प्रसार करेगी तथा उक्त योजनाओं पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जावेगा। इस मौके पर सुश्री निधि पूनियां, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट, सुनील बैनीवाल, अध्यक्ष, बारसंघ, श्रीमती निशा वर्मा सहायक अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता रतन सिंह धारीवाल, दलवीर सिंह बैनीवाल, महेन्द्र जागिड़, विनोद कालेरा, आसिफ, योगेश शर्मा, शश्रवण सहारण, विरेन्द्र बैनीवाल, प्रेम सिंह झोरड़, संदीप व अन्य मौजूद थे।
फोटो-मोबाइल वाहन को रवाना करते न्यायाधीश