कार्य शुरू नहीं करने पर मनरेगा मजदूरों ने रैली निकाल व आक्रोश जता सौंपा ज्ञापन

कार्य शुरू नहीं करने पर मनरेगा मजदूरों ने रैली निकाल व आक्रोश जता सौंपा ज्ञापन
–नियामत जमाला–
भादरा 24 अगस्त /गत 5 महीनों से बंद पड़े मनरेगा कार्यों को लेकर बुधवार को गांव नेठराना में मनरेगा मजदूरों ने रैली निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया तथा मनरेगा मजदूर यूनियन नेठराना इकाई की ओर से जिला कलैक्टर हनुमानगढ़ के नाम कनिष्ठ लिपिक ग्राम पंचायत नेठराना को ज्ञापन सौंपा व भादरा तहसील की दर्जनों ग्राम पंचायतों में लंबे समय से बंद पड़े मनरेगा कार्य पुनः चलाए जाने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया हैं कि जिले की बहुत सी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम बंद पड़े है। जिस से गरीब मजदूर वर्ग के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।इस के साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी आम जन को लाभ नहीं मिल पा रहा है। 90 दिन की हाजरी नहीं होने के कारण बहुत से मनरेगा मजदूरों के बच्चों की छात्रावृति नहीं मिल पा रही , लड़कियों की शादी में मिलने वाली सहायता राशि व इस तरह की अन्य योजनाओं के लाभ से गरीब मजदूर वर्ग वंचित हो रहा है। यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मनरेगा के बंद पड़े काम को तुरंत प्रभाव से शुरू करवाया जाए, बच्चों की छात्रवृत्ति व साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के रुके हुए पैसे जल्द से जल्द हिताधिकारी के खातों में जमा करवाए जाएं, मनरेगा मजदूरों का मानदेय बढ़ाकर 600 रूपए किया जाए व भुगतान समय पर करवाया जाए, मनरेगा में काम 100 दिन से बढ़ाकर 300 दिन की गारंटी की जाए। काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, मनरेगा में भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की जाए, वरिष्ठ नागरिकों की पैंशन बढ़ाकर 3000 रूपये महीना की जाए व रुकी हुई वृद्धावस्था पैंशन बुजुर्गों के खातों में जल्द जमा करवाई जाए।
फोटो- जिला कलैक्टर के नाम ग्राम पंचायत कनिष्ठ लिपिक को ज्ञापन सौंपते मनरेगा मजदूर

Author: admin

Comments (0)
Add Comment