विधायक पूनियां ने किया नव क्रमोन्नत विद्यालय का उद्घाटन

विधायक पूनियां ने किया नव क्रमोन्नत विद्यालय का उद्घाटन
–नियामत जमाला —
भादरा, 31 अगस्त / भादरा विधायक का. बलवान पूनियां ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बीड़ भादरा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने का एवं विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बने 5 कमरों का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। इससे पहले विधायक पूनियां के गांव में प्रवेश करने पर ग्राम वासियों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और ट्रैक्टर पर बैठाकर स्कूल तक लेकर आए व कार्यक्रम में विधायक बलवान पूनियां का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए विधायक पूनियां ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा स्कूलों को बन्द किया जा रहा था जबकि आज आपका चुना हुआ प्रतिनिधि लगातार स्कूल पर स्कूल क्रमोन्नत करवाता जा रहा है। इस समय भादरा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे है। कार्यक्रम में पंचायत समिति उप प्रधान बलवान फगेड़िया, सरपंच प्रतिनिधि बन्शीलाल बेनीवाल,शाला प्रधान राजेंद्र कुमार गोदारा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भादरा रामानुज प्रसाद शर्मा, भोजासर सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, भरवाना सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह इन्दलिया,उप सरपंच सन्तोष राजेरा, पूर्व पार्षद जयवीर झोरड़, मनोनीत पार्षद प्रतिनिधि एड. विरेन्द्र झोरड़, रोहतास सोलकी,भूपसिंह सिहाग, जगदीश जांदू, सत्यनारायण बाना,चतरसिंह शेखावत, धर्मसिंह बुडानिया, बालकिशन यादव, मुकेश राजेरा, मनोज जोगी,रामस्वरूप भूकर सहित अनेक ग्रामीण, महिलाएं, नौजवान व विद्यार्थी मौजूद थे।
फोटो- विद्यालय व कमरों का उद्घाटन करते विधायक पूनियां व मौजूद अन्य लोग

Author: admin

Comments (0)
Add Comment