फागलिया में विधायक ने किया सीबीईओ कार्यालय का उद्घाटन
हीराराम चौधरी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पद पर हुए पदस्थापित
दिव्यांग जगत / फागलिया / रघुवीर शर्मा
फागलिया- नवसृजित पंचायत समिति मुख्यालय फागलिया पर नवीन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का विधिवत उद्धघाटन चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने शुक्रवार को फीता काटकर किया ।
इस अवसर पर विधायक महोदय ने बताया कि नवीन सीबीईओ कार्यालय स्थापित होने से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शिक्षकों व ग्रामीणो की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा व शिक्षा में गुणवत्ता व नवाचार को बढ़ावा मिलेगा ।
नवपदस्थापित सीबीईओ चौधरी ने कहा कि प्रभावी मोनिटरिंग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की विभिन शैक्षिक लाभकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाकर उसका शीघ्र निपटारा करने सहित सीमावर्ती गांवो में शिक्षा का प्रसार व बालिका शिक्षा सहित शिक्षा की पहुँच से दूर ग्रामीण बालको को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने सहित शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार छैल सिंह, फागलिया सरपंच प्रतिनिधि पुर सिंह चौहान,आरपी प्रेमाराम बोला, फागलिया पीईईओ देवाराम बोला, गंगासरा पीईईओ हनुमान राम गोदारा, पनोरिया पीईईओ जेताराम भादू, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह गंगासरा, भामाशाह अर्जुन सिंह, व्याख्याता बालू सिंह चौहान,वीर सिंह चौहान, भँवर लाल बोस,भोपाल सिंह फागलिया, खुमाण सिंह चौहान,रमेश मंजू सहित शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे ।