चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना स्थल पर पहुंचे विधायक अभिनेश महर्षि –
राजलदेसर
संवाददाता- राजलदेसर
राजलदेसर राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के लंबे समय से चल रहे रिक्त पदों को भरने करने की मांग को लेकर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज देवड़ा के नेतृत्व में दिए जा रहे धरना मैं आज विधायक अभिनेश महर्षि का पूर्ण रूप से समर्थन मिला विधायक ने कहा कि राजस्थान की सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं ये सरकार सभी तरह से नाकाम साबित हो रही इतना बड़ा राजकीय चिकित्सालय मात्र एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है ये घोर नीदनीय है सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है विधायक ने राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनकी कुशलक्षेम पूछी व उनको हो रही असुविधा के बारे में जानकारी ली ।।निरक्षण के दौरान भर्ती जनाना वार्ड में काफी गंदगी देखने को मिली विधायक ने कहा ये हॉस्पिटल नहीं बीमारी का घर है इतनी सारी गंदगी इतने सारे मच्छरो का जंजाल है कि किसी के डेंगू ना हो तो इस हॉस्पिटल में आ जाने के बाद हर व्यक्ति डेंगू का शिकार हो सकता है तुरंत चिकित्सा प्रभारी संजय बुंदेला को इसके बारे में अवगत करवाया कहा कि जो भी राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्था हो रही है उनका समाधान करवाएं ।। डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विधायक ने जिला के सीएमएचओ से फोन वार्तालाप की तो सीएमएचओ ने कहा तुरंत प्रभाव से दो डॉक्टरों की नियुक्ति करवाने की बात कहीं और कहा कि जो भी समस्या है राजकीय चिकित्सालय में तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाने की बात कहीं इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, महामंत्री, मदन दाधीच, भगवाना राम कुचेरिया, नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी, शंकर खडोलिया, शीतल प्रकाश, रामजी सोनी, सुभाष बाल्मीकि, मानसिंह शेखावत, सहित काफी संख्या में कस्बे वासी मौजूद थे ।।