मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/अजमेर
देरांठू मे चार माह से लापता युवक घर लोटा
अजमेर । नसीराबाद के निकट देरांठू से लापता युवक सत्यनारायण पुत्र कैलाश बैरवा चार माह बाद घर लोटा । युवक घर वालो की डाट पर घर से निकल किसी ट्रक मे बैठ यूपी साईड चला गया था । इस सम्बन्ध मे घर वालो ने सभी जगह ढूंढने के पश्चात नसीराबाद सदर थाने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । युवक के पास अपने भाई के फोन नम्बर होने से उसने गांव मे फोन कर जानकारी दी । जिस पर परिजनो ने नसीराबाद थाने मे आकर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा को अवगत कराया । जिस पर मीणा ने फोन नम्बर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कराकर वहां की जानकारी ली । फिर परिजनो के साथ पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल परशुराम गुर्जर को साथ भेजा । जिसे कल रात को परिजन घर लेकर पहुंचे । युवक को वहां बधुआ मजदूर बनाकर गन्ने के खेतों मे लगाया हुआ था । नसीराबाद थाना प्रभारी व कास्टेबल परशुराम के प्रयास से वहां से छुडाकर युवक को घर लेकर आये । युवक के घर लोट आ ने पर परिजनो मे खुशी मनाई साथ ही पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया ।