ब्रेकिंग न्यूज
नसीराबाद क्षेत्र के राजगढ के देवपुरा मे 4 दिन से लापता बालक मिला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के राजगढ़ के ग्राम देवपुरा मे 4 दिन से लापता 3 वर्षीय बच्चा पहाडियो मे मिला । सदर थाना पुलिस को मिली बडी सफलता । पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे की थी कार्यवाही । पुलिस ने बच्चे की तलाशी मे चलाया था सघन अभियान । जिसमे ग्रामीणों ने भी पूर्ण सहयोग देकर क्षेत्र की सभी पहाडिय़ों , कुऐ , जगंल आदि मे तलाशी ली थी। सघन अभियान के पश्चात भी 4 दिन ओर रात बच्चे का पहाड़ी पर मिलना सदिग्ध लग रहा है । बच्चे को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । बच्चे के मिलने की सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों मे छाई खुशी । पुलिस जुटी मामले की तहकीकात मे।