शिव संवाददाता
“अल्पसंख्यक शिव की कार्यकारिणी गठित “
- हैयातखां जूनेजा अध्यक्ष, हनीफ मेहर सचिव ।
आज अल्पसंख्यक कमेटी की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक अल्पसंख्यक शिक्षण एव शोध संस्थान शिव के परिसर मे निवर्तमान अध्यक्ष जनाब रहीम खां भैया की अध्यक्षता रखी गई जिसमे अल्पसंख्यक समाज के मौजिज लोगो ने भाग लिया। बैठक मे आवंटित जमीन मे जूनेजा की बस्ती ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों द्वारा निर्माणाधिन हाॅल व कक्षा कक्षो के लिए उपस्थित सभी लोगो ने आभार जताया। बैठक मे सर्व सहमति से नवीन कार्यकारिणी मे पुर्व सरपंच हाजी हैयात खान जुनेजा को अध्यक्ष एव॔ हनीफ मेहर को र्सवसम्मति से सचिव व रहीमखां भैया को कोषाध्यक्ष की जबावदारी सौंपी गई। इस मोके पर हाजी शेखू खान, अयुब खान सरपंच , हैदर जुनेजा देवका, फतन खलिफा, सामु खान, भुट्टेखां मांगणियार, मेराज खान, सबोज खान , हैयातखां सरगीला,आरब खान, छोटूखां,दोसूखां, अल्पसंख्यक समाज के कई लोग मोजुद रहे।