दूधिए मुख्य मंत्री का आभार जताने जयपुर रवाना
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद शहर अंतर्गत ग्राम झड़वासा के दूध उत्पादक सहकारी समिति से जुड़े दुग्ध उत्पादक, पशुपालक, दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, सचिव व दुग्ध संकलनकर्ता (दूधिए) सोमवार को मुख्य मंत्री अशोक गहलोत का आभार ज्ञापित करने जयपुर रवाना हुए। गौरतलब है की मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने बजट में एक अप्रैल से मुख्य मंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना में प्रति लीटर 2 रुपये की जगह 5 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है। इससे सभी ग्रामीण क्षेत्र के दूधियों, पशुपालकों में खुशी की लहर है और सभी पशुपालकों ने मुख्य मंत्री का एक सराहनीय कदम बताया । इसी के चलते झड़वासा के पशुपालक भी मुख्य मंत्री का उनके निवास पर आभार ज्ञापित करने जयपुर गये। इस मौके पर झड़वासा से पारस मल जैन, शम्भू लाल मेघवंशी, चौथु बागड़ी, बुद्ध सिंह गौड, देवा खटाणा, और लादू पंवार जयपुर रवाना हुए और विजय पटेल, किशन वैष्णव, मिश्री लाल बैरवा, नाथू यादव, कालू जाट, नारायण सिंह गौड़ और विनोद जैन ने दूधियों ने बैनर लगाकर रवाना किया।