लोकार्पण व शिलान्यास के
लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री
नकवी से मुलाकात की
नवंबर में आ सकते हैं चूरू –
शिवभगवान सोनी
रतनगढ़ (चूरू)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
प्रतिनिधिमंडल में चूरू में प्रधानमंत्री जन
विकास के तहत निर्माण शुदा व स्वीकृत कार्यों
के लोकार्पण व शिलान्यास को लेकर दिल्ली
में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से
मुलाकात की। मुलाकात और चर्चा के बाद
केंद्रीय मंत्री नकवी के नवंबर माह में चूरू आने
की संभावना है।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के केंद्रीय
मंत्री नकवी से फोन पर बात कर मोचा के
प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली मिलने के लिए भेजा
था। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व
में मिले प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री नकवी
को सारी जानकारी देकर चूरू आने के लिए
आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री नकवी ने बताया
कि नेत उप प्रतिपक्ष राठौड़ की तरफ से इस बारे
में फोन भी आ चुका और पत्र भी। वे नवंबर माह
में कोई भी तारीख तय कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई गई
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के शिलान्यास
व लोकार्पण चूरू आकर करेंगे। प्रतिनिधिमंडल
में अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी नदीम
चेजारा, आफताब आलम आदि शामिल थे।