लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर उपखण्ड के निकट बाबा मनीराम गोशाला में माजरी खोला के युवाओं ने 11 वृक्ष लगाकर एवं गौ माताओं के लिए एक ट्रैक्टर हरे चारे का दे कर पुण्य कमाया । इस अवसर पर मनीराम गोशाला कमेटी के प्रवक्ता सूरजभान चौधरी ने कहा कि हमारे देश भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित है तथा विकसित हुई है । यह एक तरह से मानव का जीवन सहचर है । वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है । इस मौके पर मोहर सिंह चौधरी ने कहा कि आज मानव अपनी भौतिक प्रगति की तरफ आतुर है । वह अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए बेधड़क वृक्षों की कटाई कर रहा है । औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और जनसंख्या के चलते वनों का क्षेत्रफल प्रतिदिन घटता ही जा रहा है । इस अवसर पर विकास खोला,पंकज यादव, ताराचंद यादव, देवेंद्र यादव ,प्रदीप यादव मौजूद रहे , बाबा मनीराम गोशाला में वृक्षारोपण करते माजरी खोला गांव के युवा