राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी मे “मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह” का हुआ आयोजन

राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी मे “मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह” का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । केकड़ी के जिला चिकित्सालय और नर्सिंग कॉलेज केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान मे 4 अक्टूम्बर से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया गया। मगलंवार को आयोजित समापन समारोह में मनोरोग चिकित्सक डॉ दिनेश जैन,डॉ राजकुमारी मीणा तथा ब्रह्मकुमारी संस्थान केकड़ी से आये अतिथियों ने चिकित्सालय स्टाफ,मरीजो,परिजनों और नर्सिंग स्टूडेंट्स को मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता,मानसिक रोगों तथा उनसे बचने के उपायों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment