वार्डों की विभिन्न समस्याओं के हल के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

वार्डों की विभिन्न समस्याओं के हल के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
-नियामत जमाला-
भादरा, 17 नवंबर /नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 सहित अन्य कई वार्डों में विभिन्न समस्याओं के अम्बार और भेदभाव पूर्ण नीति के चलते विकास कार्य नहीं होने से नाराज वार्ड नंबर 9 के निवासियों ने बुधवार को वार्ड पार्षद अनवर कुरैशी की सहमति से जिला स्तरीय बंधक सतर्कता समिति के सदस्य अकबर खान के नेतृत्व में वार्ड में एकत्रित होकर रोष व्यक्त करते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप वार्ड नंबर 9 सहित अन्य वार्डों में बिना किसी भेदभाव के सफाई समेत अन्य विकास कार्य करवाने की मांग की है। इससे पहले वार्ड नंबर 9 में हुई इन वार्डवासियों की सभा में नगरपालिका की भेदभाव पूर्ण कार्य प्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया गया है। वार्ड में सभा व उपखंड कार्यालय तक निकाले गए वार्डवासियों के जुलूस में मोहम्मद अली जैनाण, रजाक खां मुनीम जी, भंवरू खां जैनाण, सतार खां मलवाण, मांगू खां नारीका, आमीन खां नारीका, रजाक छिम्पा, मंगतू खां कायमखानी, इसास मुगल,हैदर खान, साहिल, आरीफ खानजादा, नदीम जैनाण, अयुब जैनाण, अयुब खां, सदीक मलवाण, मनफूल खां, सहाब खान, अकबर खां सहाबखानी, निसार खां हाथीखानी व इशाक पहाड़खानी आदि मौजूद थे।~ फोटो-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते समय वार्ड नंबर 9 के निवासी

Author: admin

Comments (0)
Add Comment