जेठाना मे सांसद को ज्ञापन सौंपा

जेठाना मे सांसद को ज्ञापन सौंपा

वार्षिक उत्सव मे आये थे सांसद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
——————————अजमेर । अजमेर जिले के जेठाना मे आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने आये अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपे । जिसमें ऑल इंडिया मंसूरी समाज के प्रदेश सचिव हाजी जमालुद्दीन मंसूरी ने ग्राम में कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाने बाबत ज्ञापन सौंपा ।
वही ग्रामीणों ने जोधपुर इंदौर पैसेंजर ट्रेन को मांगलियावास रेलवे स्टेशन पर ठहराव हेतु गोविंद राम रोलिया एवं सरपंच पदम चंद जैन के सानिध्य में एक ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया गया कि उक्त, का ठहराव मीटर गेज लाइन के समय मांगलियावास में था । साथ ही यह ट्रेन ब्यावर के पश्चात हर स्टेशन पर रूकती है । जबकि अजमेर से ब्यावर के बीच में कहीं नहीं रुकती । अगर मांगलियावास स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होता है तो रिया , आलनियावास , पीसांगन , लिडी , भीमपुरा सहित कई गांवों के नागरिकों को लाभ मिल सकता है , साथ ही इसका लाभ पाली , जोधपुर , मारवाड़ , भीलवाड़ा , चित्तौड़ , इंदौर , विजय नगर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा । जिस पर सांसद चोधरी ने समस्या के निराकरण का पूर्ण आश्वासन दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment