रीट परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच एवं सतीश पूनिया पर हुए हमले के विरोध मैं राज्यपाल के नाम अजमेर जिला कलेक्टर को सोफा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान में रीट परीक्षा नकल प्रकरण मामले में रीट लेवल 2 की परीक्षा रद्द होने के बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । मगंलवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में अजमेर कलेक्टर पर मुख्यमंत्री का पतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया । भारतीय युवा मोर्चा की यह मांग है कि रीट परीक्षा परिणाम नकल मामले की सीबीआई जांच हो एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों को शीघ गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम अजमेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।