बरसात व अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए सौंपा ज्ञापन

बरसात व अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए सौंपा ज्ञापन

रिपोटर। सुरेश पारेता

इटावा 18 अक्टूबर इटावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोरदा क्षेत्र में अतिवृष्टि भारी बरसात से संपूर्ण मकान अनाज नष्ट हो चुके जिसमें कुछ लोगों को सहायता मिली एवं कुछ पीड़ितों को 3 माह गुजर जाने के बाद भी कोई सहायता नहीं मिली ग्राम बोरदा पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में था तीन महा निकल जाने के बाद भी अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलने से गरीबों पीड़ितों का सब्र अब जवाब देने लगा है संपूर्ण मकान नष्ट हो चुके परिवार बेघर हो गए एवं मकान में रखे अनाज खराब हो गए इस कारण दो वक्त की रोटी के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उस समय तो सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया लेकिन आज दिन तक कोई सहायता नहीं दी गई भारी बरसात से तबाही से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलवाले जाने को लेकर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा

Author: admin

Comments (0)
Add Comment