गुलाबपुरा – (मंजू डाभी)कंवालियास ग्राम की एक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में कार्र्वाई को लेकर राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना ने सौंपा पुलिस अधीक्षक के नाम सीआई को ज्ञापन सौंपा! कंवलियास क्षेत्र की 21 वर्षीय 3 फरवरी को देर रात घर से गायब हो गई थी, जिस पर लड़की के पिता ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था, रिपोर्ट में बताया गया कि, लादू पिता हिंदू गुर्जर व उदा पिता छगना नायक कंवलियास द्वारा बहला-फुसलाकर मेरी पुत्री को देर रात घर से ले गए हैं, लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गई।
जिसके चलते राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के बैनर तले गुलाबपुरा थाना सीआई सतीश मीणा को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के अंदर मुलजिम को गिरफ्तार करने की मांग की है।
48 घंटों में गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की ज्ञापन में चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन देने वाले में राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जाट , प्रदेश महासचिव छोटू बडला, जिला महामंत्री शंकर खाकल, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गोरा, हरिकिशन, लालाराम, रामकुमार, रामनारायण, हरफूल सहित जाट समाज के लोग मौजूद थे।