ड़ेंगू पर “आप” का बस्ती में फॉगिंग व जागरूकता अभियान, दिया महापौर को ज्ञापन

ड़ेंगू पर “आप” का बस्ती में फॉगिंग व जागरूकता अभियान, दिया महापौर को ज्ञापन

जयपुर-राजस्थान में फैलते डेंगू के विरुद्ध आम आदमी पार्टी ने अभियान चला वैशाली नगर स्थित संजय नगर बस्ती में फॉगिंग कर बीमारी से बचाव के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया व नगर निगम महापौर को ज्ञापन सौपा ।आप नेता विनीत शर्मा ने बताया कि राजस्थान में डेंगू की स्थिति गंभीर है व मरीजो की संख्या 13000 से अधिक हो चुकी है । ड़ेंगू के नये वैरिएंट की तीव्रता भी अधिक है । आप नेता अमित शर्मा लियो ने कहा कि निगम द्वारा युद्धस्तर पर ख़ासकर बस्तियों-कॉलोनियों के गलियों में फॉगिंग की जरूरत है । आप पार्टी द्वारा बस्ती में मच्छर मारने के लिए फॉगिंग की गई व डोर टू डोर जाकर लोगो को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया । वही आप नेता अभिषेक सांघी ने कहा की शहर की बस्तियों-कॉलोनियों में जल्द फॉगिंग बढ़ाने के लिए पार्टी द्वारा नगर निगम महापौर को ज्ञापन दिया गया है । पार्टी द्वारा जयपुर के अन्य इलाकों में फॉगिंग व जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा ।
 इस कार्य मे संभाग सह प्रभारी अमित लियो, आप नेता विनीत शर्मा, झोटवाड़ा अध्यक्ष अंकुश गुप्ता, अभिषेक सांघी, वरिष्ठ सदस्य दलीप सिंह, बगरू उपसचिव धीरेश जैन, धर्मवीर रावत, शाहबाज कुरैशी, जतिन गहलोत, अजय शर्मा, करण यादव, धर्मेंद्र यादव, वार्ड 43 अध्यक्ष जयमनी प्रसाद, मृदुला, सुनीता गुप्ता, अनु शर्मा आदि कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने सहयोग दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment