मनेरगा मे जियोटेकिग योजना के विरोध मे नसीराबाद मे उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केन्द्र सरकार द्वारा नरेगा कार्यो मे पारदर्शिता लाने हेतू लागू की गई जियोटेकिग योजना के विरोध मे जन समाज सेवक संस्था राजस्थान के बेनर तले नसीराबाद उपखण्ड के नरेगा श्रमिकों ने केन्द्र सरकार के नाम उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । संस्था के अध्यक्ष जीवराज चोधरी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा नरेगा कार्यो मे पारदर्शिता लाने हेतू जियोटेकिग सुविधा लागू की गई है । जिसमे अब नरेगा श्रमिकों की दिन मे दो बार नेट बैंकिंग के द्वारा हाजिरी भरी जा रही है । गांवो मे नेट की सुविधा कम होने से कई बार हाजरी भर नही पाती है , जिससे श्रमिकों को हाजिरी कट जाती है । लोगों मे विरोध उत्पन्न हो रहा है । इसके विरोध मे नरेगा श्रमिकों ने नसीराबाद की अनाज मण्डी से जूलुस निकाला जो सदर बाजार से होकर उपखण्ड कार्यालय पहुंचा । जहां उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रारम्भ की जियोटेकिग योजना बन्द करवाने की मांग की ।