इटावा नगर पालिका क्षेत्र में मकानों के पट्टो के दस्तावेजों मैं आ रही कठिनाई को लेकर दिया ज्ञापन

इटावा नगर पालिका क्षेत्र में मकानों के पट्टो के दस्तावेजों मैं आ रही कठिनाई को लेकर दिया ज्ञापन

रिपोटर। सुरेश पारेता

इटावा 6 अक्टूबर आजाद हिंद बिल्डिंग वर्क्स यूनियन शाखा इटावा के तत्वावधान मे कार्यकर्ता ने अध्यक्ष प्रह्लाद महावर के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र मे पट्टे बनाने को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी रामावतार बरनाला को ज्ञापन सौंपा गया।
महामंत्री उमाशंकर बैरवा ने बताया पट्टे बनाने में जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जैसे कि 1990 की वोटिंग लिस्ट आदि को एकत्र कर पाना आमजन के लिए मुसीबत भरा कार्य हैं ,इन दस्तावेजों को सरलीकरण किया जाए ।तथा जिन कृषि भूमियों पर वर्षों से आबादी बसी हुई है. रोड बने हुए हैं .विद्युत एवं नल के कनेक्शन लगे हुए हैं. उन भूमियों को आबादी में लेकर पट्टे जारी किए . पट्टे बनाने हेतु जिन नगर मित्रों को नियुक्त किया गया है उनके द्वारा मनमानी की जा रही है मनमर्जी से धनराशि वसूल की जा रही है. नगर मित्रों की मनमानी पर तुरंत रोक लगाई जाए .ताकि आमजन को राहत मिल सके साथ ही नगर मित्रों को नगर पालिका या पंचायत मुख्यालय पर बैठाया जाए ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े .पट्टे बनाने की प्रक्रिया व लगने वाली शुल्क को पारदर्शिता किया जाए. इस अवसर पल्लेदार मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जोधराज गुर्जर. उमाशंकर बैरवा. दिलीप महावर .लड्डू लाल महावर. बजरंग लाल बेरवा रामलाल रावत बृजमोहन सुमन .रामस्वरूप पार्षद महेश बेरवा हरिशंकर कन्हैया लाल ओम प्रकाश वैष्णव महावर .ओम प्रकाश बेरवा. अर्जुन लाल बेरवा. इब्राहिम भाई शंभूलाल पुष्प चंद जटवा अरविंद महेश बेरवा कन्हैया लाल राजेश कुमार मुकेश कुमार शंकरलाल महावीर सुमन अनेक उपस्थित

Author: admin

Comments (0)
Add Comment