ग्रामीण पत्रकार समिति के सदस्यता अभियान में मिला पत्रकारिता जगत के महानायक वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र चतुर्वेदी का साथ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जैसा की सर्वविदित है की लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पत्रकार आज कईं आवश्यक राजकीय सुख-सुविधाओं से वंचित है। ऐसे में अजमेर जिले के उपखण्डों से ग्रामीण पत्रकार समिति ने अपने हितों का बीड़ा उठाया, व राज्य सरकार से अपने पत्रकार संगठन को रजिस्टर्ड करवाया। इसी ग्रामीण पत्रकार समिति को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण पत्रकारों ने पत्रकारिता जगत के महानायक वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चतुर्वेदी का सोमवार को साथ मिला , ज्ञात रहे की सुरेन्द्र चतुर्वेदी बेखौफ और निडर पत्रकारिता के लिए वर्षों पहले से ही जाने जाते हैं। इसी के मद्देनजर ग्रामीण पत्रकार समिति के जिला व उपखण्ड नसीराबाद, सरवाड़ व भिनाय के पदाधिकारी सदस्यों ने अपने संगठन की मजबूती को लेकर चतुर्वेदी के निवास स्थान होकरा (पुष्कर) पर मुलाकात कर माला व साफा पहनाकर ग्रामीण पत्रकार समिति का वरिष्ठ सदस्य बनाया।
इस दौरान ग्रामीण पत्रकार समिति के राजेश वर्मा, पूरणमल उदय, विजय पाराशर, घनश्याम दास, जीवराज प्रजापत, मुकेश वैष्णव, समद मंसूरी व रामअवतार जांगिड़ मौजूद रहे।