राजस्थान कायमखानी महासभा का सदस्यता अभियान 1 नवंबर से

राजस्थान कायमखानी महासभा का सदस्यता अभियान 1 नवंबर से
-नियामत जमाला-
भादरा, 30 अक्टूबर / राजस्थान कायमखानी महासभा का सदस्यता अभियान 1 नवम्बर 2021 से शुरू हो रहा है । जिला हनुमानगढ व गंगानगर के लिए स्टेट आब्जर्वर अदरीस अली एडवोकेट की देखरेख में यह अभियान शुरू होगा। उन्होंने बताया है कि तहसील भादरा में आरिफ मोहम्मद एडवोकेट व भवर खां पूर्व पार्षद, हनुमानगढ जिले के लिए जाकिर हुसैन एडवोकेट, इसाक खां, इमरान खाँ एडवोकेट, राजू खां छात्रसंघ अध्यक्ष, रावतसर के लिए सलीम खां पार्षद व नोहर के लिए हाजी करीम खाँ डीजीएम, गंगानगर के लिए असगर खाँ मिर्जेवाला, रोशन खां मिर्जेवाला अभियान के सदस्य होगे तथा सभी कायमखानी सरपंच व पूर्व सरपंच, डायरेक्टर व पूर्व डायरेक्टर, पार्षद व पूर्व पार्षद इस अभियान के विशेष आमत्रित सदस्य होगे। सदस्य के लिए साधारण सदस्यता शुल्क 500 रूपये 3 वर्ष के लिए व आजीवन सदस्यता शुल्क 11,000 रूपये य सरक्षंकता शुल्क 21.000 रूपये रखा गया है। कोई भी 21 वर्षीय कायमखानी महिला व पुरूष इसकी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। उन्होंने कायमखानी समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि कि वे इस सदस्यता अभियान से जुडे जिससे सामाजिक बुराईयों व कुरीतियों को मिटाया जा सके तथा कायमखानी समाज में शिक्षा के प्रति अलख जगाकर समाज को प्रगति की ओर अग्रसर किया जा सके।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment