देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में मेगा पीटीएम का हुआ आयोजन

देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में मेगा पीटीएम का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम ) विद्यालय मे शुक्रवार को शिक्षा विभाग एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के आदेशानुसार मेगा पेटीएम का आयोजन किया गया । जिसमें स्थानीय इनफ्लुएंसर के रूप में दिनेश चौधरी को आमंत्रित किया गया । इस अवसर पर दिनेश चौधरी ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को छात्र-छात्राओं से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । उनमें आरकेएसएमबीके 2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं छात्र-छात्राओं में सुधार की आवश्यकता थी उनमें सुधार के बिंदुओं पर विशेष जोर देने के लिए कहा और प्रतिदिन प्रत्येक छात्र को 2 घंटे नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए स्वाध्याय करने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल गोयल, अनिल कुमार जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया एवं कक्षा 8 की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र की परीक्षा 2024 हेतु कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रेरित किया । इस अवसर पर श्रीमती उर्वशी तवर ने मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत प्रतिशत और निर्भीक मतदान करने हेतु प्रेरित किया। आयोजित इस कार्यक्रम में सुल्तान खोकर ,केशर सिंह,पवन कुमार ,सुशील कपूर,प्रार्थना , चेतन शर्मा ज्योति कुमारी,उर्वशी तंवर, गायत्री सोनी,महावीर सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार, अशोक मौर्य , नियाज खान एवं स्थानीय विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष शैतान कुम्हार, मोहन प्रजापत के साथ ही अभिभावक गण एवं ग्राम देरांठू के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment