मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
देरांठू मे आज कोराना वैक्सीन का मेगा केम्प लगा
केम्प मे 93 कोवैक्सीन व 185 को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू मे आज कोराना वैक्सीन का मेगा केम्प महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मे लगाया गया । एएनएम इन्द्रजीत कौर ने बताया कि मेगा केम्प राज्य सरकार के आदेश पर राज्य मे वापस बढते कोराना के प्रभाव को रोकने के लिए लगाया गया । इस मेगा केम्प मे दोनो वैक्सीन डोज आई , जिससे 185 कोविशील्ड व 93 कोवेक्सीन लगाई गई । वैक्सीन कार्य मे स्वास्थ्य सहायक अजय शर्मा , आगंनबाडी से सुमित्रा दाधीच , विष्णु वैष्णव , विनिता वैष्णव , सुशीला दाधीच , दोलत कवंर , कान्ता राव , स्नेहलता शर्मा , विष्णु जाट , चन्द्र कान्ता वैष्णव , जसवन्ती जाट , रेखा सैन आदि ने सहयोग प्रदान किया ।