रबी 2023- 24 फसल की क्रॉप कटिंग रिपार्ट की विसंगतियों को लेकर मुख्य सचिव (कृषि) वैभव गालरिया से की मुलाकात
(एन.जे.)
जयपुर/अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी चूरू के प्रतिनिधि मंडल ने रबी फसल की क्रॉप कटिंग रिपार्ट की विसंगतियों को लेकर मुख्य सचिव (कृषि) वैभव गालरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा व निम्न बिंदुओं को उठाया है।
- Sst पॉइंट के आधार पर जो लोकेशन आ रही है वहां पर लगभग क्रॉप मिलना और वही क्रॉप मिलना पॉइंट के निष्पक्ष अलॉटमेंट पर सवाल खड़ा करता है।
- राजस्थान सरकार की अधिसूचना के अनुसार चुरू जिले में 19.52% क्षेत्र में सिंचाई के संसाधन होने के कारण जिले को फसल बीमा अधिसूचना में असिंचित जिले की श्रेणी में शामिल किया गया है चुरू जिले का सिंचित क्षेत्र जो की 20% से भी काम है इसके बावजूद सभी SST पॉइंट लगभग सिंचित खसरों में आए हैं।
- पटवार मंडल में अगर सिंचित खसरे हैं तो सभी SST पॉइंट सिंचित खसरों में आना यह संयोग मात्र नहीं है बल्कि SST पॉइंट तय करने की निष्पक्षता पर सवाल उठता है।
- राजस्थान सरकार की अधिसूचना के बिंदु संख्या 18 के अनुसार राजस्व मंडल अजमेर द्वारा रेंडम प्रणाली से आवंटित खसरों में हुई क्रॉप कटिंग रिपोर्ट के आधार पर फसल खराबे का आंकलन किया जाता रहा है वर्तमान में भी अधिसूचना की मंशा यही है फिर SST पॉइंट क्यों?
- SST पॉइंटो का निर्धारण किस आधार पर किया गया है यह जांच का विषय है।
- एक पटवार मंडल में अगर कुछ खसरों में अच्छी फसल है तो फसल कटाई प्रयोग के खसरे उन्हें खुसरो में आना यह संयोग मात्र नहीं है SST पॉइंट का सलेक्सन भेदभावपूर्ण व संदेहास्पद है।
- चिन्हित SST पॉइंट की लोकेशन निर्धारित पटवार मंडल से बाहर व अन्य पटवार मंडल में जा रही है जिससे पटवार मंडल के बाद तहसील व जिला बदलने जैसी स्थिति भी धरातल पर हो रही है इससे जाहिर होता है कि SST लोकेशन का चयन अनुभवहीन एजेंसी द्वारा किया गया उदाहरणार्थ बांय पटवार मंडल की लोकेशन SST पॉइंट के आधार पर जिस खेत में आई है वह पटवार मंडल अलायला तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ में स्थित है।
- तारानगर तहसील के कुछ पटवार मंडल जहां एक भी खेत में सिंचाई पानी की सुविधा नहीं है। उन पटवार मंडलों में फसल अत्यधिक कमजोरी है। बिरानी पटवार मंडलों में SST पॉइंट आलोट नहीं किए गए हैं । उदाहरणार्थ भालेरी, तोगावास, पुनरास , कोहिना ,झाड़सर छोटा में SST बिंदु तय नहीं किए गए हैं।