डिस्कॉम में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कल

डिस्कॉम में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कल शनिवार 16 जुलाई को दोपहर 11 बजे डिस्कॉम प्रबंध निदेशक एन. एस. निर्वाण की अध्यक्षता में पंचशील स्थित मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में डिस्कॉम के तहत आने वाले 12 वृत्तों के वरिष्ठ अधिकारीगण भाग लेंगे।
बैठक में टी एण्ड डी लोसेज, एटी एण्ड सी लोसेज, राजस्व वसूली, कृषि कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन, स्ट्रीट लाईट एवं पीएचईड़ी कनेक्शन, औसत बिलिंग, बंद एवं खराब मीटर, सतर्कता जांच समीक्षा, कन्ज्यूमर टैगिंग, एनर्जी ऑडिट, फोटो रीडिंग, विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment