श्रीयादे माता मन्दिर नसीराबाद पर प्रजापति समाज की बैठक हुई आयोजित

श्रीयादे माता मन्दिर नसीराबाद पर प्रजापति समाज की बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । प्रजापति समाज नसीराबाद की बैठक श्रीयादे मंदिर रामसर रोड पर रविवार को रखी गई । बैठक में आगामी 23 जनवरी को प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्री श्रीयादे माता की जयंती धूमधाम से मनाये जाने पर चर्चा की गई । बैठक मे मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश मारवाड़ ने श्रीयादे जयंती महोत्सव का अध्यक्ष ओमजी बरूझणा को सर्वसम्मति से चुना गया । बैठक मे कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापत के द्वारा आय और व्यय का लेखा जोखा पेश किया । इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश मारवाड़ा , सचिव हेमंत मटिया , कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापत , मंत्री मोतीलाल , गोपाल मारवाड़ा , विमल देवलिया , राकेश जयंती , कमल , राहुल , गणपत , विमल , मुकेश मोरवाल , रामकिशन आदि समाज बंधु उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment