सुरक्षा सखी समूह सदस्यों की टाटोती पंचायत समिति मे हुई मीटिंग

सुरक्षा सखी समूह सदस्यों की टाटोती पंचायत समिति मे हुई मीटिंग

स्थानीय पुलिस से जुड़ेगी महिलाएं


अजमेर । सराना
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सुरक्षा सखी योजना का टांटोटी पंचायत समिति में मे शनिवार को सराना उपनिरीक्षक मोतीलाल शर्मा की मौजूदगी में सुरक्षा सखी की मीटिंग आयोजित की गई । मिटिग दोपहर 2:15 बजे प्रारम्भ हुई । बैठक मे पुलिस विभाग से आये उपनिरीक्षक ने सुरक्षा सखी के सदस्यों को महिला संबंधी अपराधों और संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी देने ,स्कूल में किसी भी प्रकार की अन्य गतिविधियों के संबंध में तुरंत पुलिस को जानकारी देने के लिए समझाया गया। शर्मा ने बताया कि कोई भी महिला या बालिका जिनकी उम्र 15 से 70 के बीच हो सुरक्षा सखी विंग की स्वेच्छा से सदस्य बन सकेंगी।अपने क्षेत्र में महिलाओं , बच्चियों के संबंधित सभी समस्याओं की जानकारी रखे , स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उचित समाधान का प्रयास करें । महिलाओं और पुलिस के मध्य संवाद स्थापित कर दूरी को कम करने का प्रयास करे । आजकल बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम व यातायात नियमों का पालन करने के बाबत जानकारी दी गई । जिस पर टांटोटी मे सखी सुरक्षा के सदस्यो द्वारा मीटिंग के दौरान उपरोक्त जानकारी अन्य महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने का आश्वासन पुलिस को दिया गया । मिटीग मे कांस्टेबल सुनिता , सुरक्षा सखी के सदस्य सीमा अरोड़ा, हेमलता ट्रेलर ,मीना शर्मा, नोरती देवी ,सुनीता ,मीना सेन मौजूद रही।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment