जीपीएस नसीराबाद उपखंड की बैठक बामणिया बालाजी मे हुई आयोजित

जीपीएस नसीराबाद उपखंड की बैठक बामणिया बालाजी मे हुई आयोजित

सरक्षंक मुकेश वैष्णव व पूरणमल उदय बने अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद ग्रामीण पत्रकार समिति नसीराबाद उपखंड की मुख्य मासिक बैठक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश वैष्णव की अध्यक्षता में श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर के प्रांगण में आयोजित की गई । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए की कार्यकारिणी के 2 साल पूर्ण होने पर पदों को लेकर बदलाव किए गए । जिसमें सर्वसम्मति से सभी कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सरक्षंक पद पर पत्रकार मुकेश वैष्णव , अध्यक्ष पद पर पूरणमल उदय, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह राठौड़, सचिव पद पर इकरामुद्दीन चौहान , सहसचिव पद पर तारा सिंह रावत, महामंत्री पद पर सत्यनारायण रोलिया, कोषाध्यक्ष पद पर हीरालाल , मिडिया प्रभारी जगदीश चौधरी , प्रचार प्रसार पद पर कमलेश उदय, संगठन मंत्री पद पर महेंद्र प्रजापत को चुना गया । बैठक मे ओर सदस्यों को भी शामिल कर कार्यकारणी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया । चुनाव जीपीएस सदस्य राजेश वर्मा एवं सरवाड़ उपखंड अध्यक्ष विजय पाराशर के सानिध्य मे कराये गये । वहीं आगामी नसीराबाद उपखंड की मासिक बैठक बाडिया का बाला लच्छीपुरा मे 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment