भाजपा महिला मोर्चा शहर मण्डल सरवाड़ की मीटिंग सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । महिला मोर्चा सरवाड अध्यक्ष रेखा तापड़िया की अध्यक्षता में आज भीमेश्वर महादेव मंदिर में विशेष बैठक रखी गई । जिसमे नव नियुक्त नवमतदाता विधानसभा सह संयोजक सोनाली भटनागर व नवमतदाता मण्डल संयोजक आशीष त्रिपाठी व सह संयोजक राम जांगिड़ का व नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारी मंजुला पंचोली व अनिता भटनागर का मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक व पदाधिकारियो द्वारा माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया ।
मण्डल महामन्त्री कुशल किशोर सोनी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की जनधन योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी गई, मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक ने महिला मोर्चा की कार्यशैली व मजबूत संगठन बनाने पर महिला मोर्चा को धन्यवाद दिया ओर हमेशा भाजपा के लिए कार्य करने व संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया।
इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक,मण्डल महामन्त्री कुशल किशोर सोनी, नवमतदाता मण्डल संयोजक आशीष त्रिपाठी , सह संयोजक राम जांगिड़, उपाध्यक्ष सोनाली भटनागर,जिला आईटी प्रभारी खुशबू घारू, महामंत्री मंजुला पंचोली,मंत्री अनीता भटनागर, मंत्री ईशा घारू ,जय श्री पांचाल, आरती पांचाल, नाथी देवी पांचाल,सुमित्रा पांचाल, विमलेश सेन,ललिता गुजराती ,सीमा जांगिड़ सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित हुई।