सीएलजी सदस्य पुलिस मित्र ग्राम रक्षकों को राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया से जोड़ने के संबंध में हुई बैठक

पुष्कर थाने में हुई सीएलजी की बैठक

सीएलजी सदस्य पुलिस मित्र ग्राम रक्षकों को राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया से जोड़ने के संबंध में हुई बैठक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर के पुलिस थाने में सोमवार को थाना अधिकारी महावीर शर्मा ने सीएलजी की बैठक ली । सीएलजी की बैठक में सीएलजी सदस्य , पुलिस मित्र , ग्राम रक्षक को राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया से जोड़ने के संबंध में आयोजित की गई। सीआई महावीर शर्मा ने बताया कि अजमेर पुलिस के सकारात्मक कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने व सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। राजस्थान पुलिस के अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इंस्टाग्राम टि्वटर एंड यूट्यूब पर प्रसारित किए जा रहे संदेश पुलिसकर्मियों एवं आमजन को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं । यह संदेश सामाजिक जागरूकता से जुड़े होते हैं । जिनका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना नितांत आवश्यक है । जिससे आमजन तक पुलिस के संदेश शीघ्र एंव सहजता से पहुंच सके। पुलिस कार्यप्रणालि को ओर अधिक प्रभावशाली बनाने में सोशल मीडिया भी कारगर साबित हो सकती हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर राजस्थान पुलिस की पहुँच बढ़ाने हेतु सीएलजी सदस्य , ग्राम रक्षक एवं पुलिस मित्र को सोशल मीडिया हैंडल्स की जानकारी प्रदान करने व उपयोगिता से अवगत करा कर उनको इन से जोड़ने का कार्य किया जाना नितांत आवश्यक है ।इस हेतु अभियान चलाकर सीएलजी सदस्य , ग्राम रक्षकों पुलिस मित्रों की मीटिंग आयोजित की गई।इस मौके पर पुष्कर की यातायात व्यवस्था को सुधारने , तेज गति से दौड़ रही थार जीपों पर लगाम कसने सहित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस मित्र इंचार्ज अमित भट्ट , सावरा शर्मा , राजेंद्र वच्छानी , हीरा लाल मीणा सहित पुलिस मित्र के सदस्य ग्राम रक्षक और सीएलजी के सदस्य मौजूद थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment