‘ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन…
मेड़ता सिटी । दो दिवसीय मीरां शरद महोत्सव 2021 के अंतिम दिन रात्रि में पारीक संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित भव्य भजन संध्या में पदमश्री अवार्ड से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी सुमधुर भजन गायकी की सौंधी खुश्बू बिखेरकर उपस्थित सैकड़ों भक्तों के अंतस को महकाया और उनको भजनों की स्वर लहरियों पर झूमने पर विवश कर दिया। एक ओर जहां धार्मिक •एवं आध्यात्मिक रंग में रंगे माहौल में जब सुमधुर आवाज में भजनों की स्वर लहरियों का मिश्रण हुआ तो सम्पूर्ण वातावरण कृष्णमय एवं मीरांमय हो चला। वही मुम्बई से आई पार्श्व गायिका लीना बसु ने भी अपनी मधुर आवाज में श्रोताओं को भाव-विभोर किया, वही उदयपुर से आई मंजू ने भी जलोटा के सुर में सुर मिलाकर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया देश के नामवर कलाकारों की हर एक पेशकश पर श्रोता कृष्ण एवं मीरां के रंग में ऐसे रंगे कि उन पर भजनों की स्वर लहरियों का जादू सिर चढ़कर बोला भजन संध्या में अनूप जलोटा ने अपने खास अंदाज में ऐसी लागी लगन मीरां हो गई मगन की प्रस्तुति दो तो उनकी प्रथम पेशकश से ही श्रोता ऐसे तल्लीन होकर जुड़ें कि फिर तो उन्होंने तेरे मन में राम तन राम, बोलो राम सीताराम गोविंद जय जय गोपाल जय जय राधा रमण हरि गोविंद जय जय… मैली चादर ओढ के ऐसे…. जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कही या राम… श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम… पायो जी मैने रामरतन धन पायो, श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया.., मैया मोरी मै नही माखन खायो… सरीखे भजनों की पेशकश दी तो सारा पांडाल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूजता रहा। वहीं जलोटा एवं लीना बसु ने ओ पालनहारे निगुर्ण और नयारे तुमरे बिन हमरे कोई नही छोटी-छोटी गैया छोटे-छोटे गवाल, कभी राम बनकर, कभी राधेश्याम बनकर चले आना प्रभुजी चले आना… भजनों की प्रस्तुति के साथ ही लीना बसु ने इक राधा इक मीरां दोनो ने श्याम को चाहा.., सरीखे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंच का संचालन ख्यातनाम उदघोषक शब्बीर अमन ने किया इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण एवं मीरांबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं मार्ल्यापण कर भजन सम्राट अनूप जलोटा, मेड़ता एसडीएम शैतानसिंह राजपुरोहित, पुष्कर एसडीएम सुखराम पिंडेल गांधी दर्शन जिला संयोजक जगदीश शर्मा, पंचायत समिति प्रधान संदीप चौधरी, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, सीआई राजवीरसिंह, महोत्सव समिति कोषाध्यक्ष नंद कुमार अग्रवाल, मीरां महिला मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा रजत शहर मंडल अध्यक्ष श्याम बोराणा आदि ने किया कलाकारों का अभिनंदन मीरां महिला मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा रजत, पालिका उपाध्यक्ष सलीम मोयल, उप प्रधान राजवीर जाजड़ा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष माणक दरक, पूर्व चेयरमैन अनिल थानवी अधिवक्ता नारायण पारीक, पूर्व अध्यक्ष शकुंतला सिंघवी,उद्यमी नरेन्द्र लाहोटी, नवरतन पंवार, गोरधन माली, देवकिशन पंवार, नवरतनमल सिंघवी, पार्षद कैलाश कंदोई, मच्छराज सिखवाल, महेन्द्र भाकर, महेन्द्रसिंह चौहान, शोभा लाहोटी, सुमित्रा सिखवाल, गोपाल हटीला, मोहनलाल भाटी, पुखराज टाक, विरेन्द्र वर्मा, कैलाश गौड, रामेश्वर घांची,आदि ने किया।