शहीद हंसराज गुर्जर की मूर्ति अनावरण में उमड़ा जनसैलाब

शहीद हंसराज गुर्जर की मूर्ति अनावरण में उमड़ा जनसैलाब

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

बानसूर के मुगलपुर में शहीद हंसराज गुर्जर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पधारे राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बानसूर आगमन पर जैम इंस्टीट्यूट के सामने राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया एवं बानसूर में शहीद हंसराज के मूर्ति अनावरण में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करने के दौरान पायलट के साथ मंच पर उपस्थित कांग्रेस के अनेक होनहार नेताओं ने भाग लिया पायलट ने बताया कि हमारे देश के जवान सरहद के ऊपर दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो जाते हैं और मरते दम तक अपने देश की हिफाजत के लिए लड़ाई लड़ते रहते हैं आज उन्ही शहीदों में से हंसराज गुर्जर भी देश का बेटा था पायलट ने हंसराज की मूर्ति के ऊपर पुष्प एवं श्रद्धांजलि देकर नमन किया इस मौके पर सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक भी मौजूद रहे साथ ही इस दौरान रुक्मणी कौशिक, रामस्वरूप मुक्कड़, पूर्व सांसद डॉक्टर करण सिंह ,नयाबास सरपंच पी सी रावत, पवन कौशिक, नरहरी शर्मा, निशांत यादव, डॉ चंद्रभान गुर्जर, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment