वैष्णव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 22-23 मई को पुष्कर में होगा आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद एवं ट्रस्ट मुंबई के तत्वावधान में मंदिर समिति पुष्कर द्वारा 22-23 मई को 12 वां सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर वैष्णव भवन सावंतसर में पदाधिकारियों की बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। संयोजक श्यामसुंदर वैष्णव व रतनलाल भावानंदी तहसील किशनगढ़ अध्यक्ष के अनुसार प्रत्येक जोड़ें को सोने का टीका, कान के टोप्स, चांदी की पायजेब, नाक का कांटा, चांदी की बिछुड़ीया, चांदी की अंगूठी, चांदी के छींक चौथ सहित लड़कों को सफारी सूट का कपड़ा व श्रंगार का सभी सामान दिया जायेगा। कन्यादान में अलमारी, पलंग, बरीबेस, सासु छाबड़ा बेस , 21 स्टील बर्तन, 2 कुर्सी दी जायेगी । मंदिर समिति अध्यक्ष मदनलाल अग्रावत के अनुसार सभी वैष्णव जनो के सहयोग से भोजन व्यवस्था की जा रही है । सचिव मुकेश वैष्णव (जाटली ) के अनुसार आशीर्वाद समारोह में विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंती भाई बी वैष्णव , ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र जे वैष्णव सहित पुष्कर के विधायक सुरेश सिंह रावत , राजस्थान सरकार सांसद भागीरथ चौधरी एवं कमल पाठक चैयरमेन नगर पालिका पुष्कर मुख्य अतिथि होंगे । सामूहिक विवाह समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष मदनलाल पीपावत ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन वैष्णव धर्मशाला पुष्कर प्रांगण में किया जाएगा एवं अभी तक 11 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है । पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मई 2024 है । मीटिंग में पुसादास भावानन्दी चीताखेड़ा , इंजीनियर रामनिवास वैष्णव , पार्षद कमल रामावत, कोषाध्यक्ष त्रिलोक दास वैष्णव , घीसालाल योगानन्दी , बाबूलाल परसराम , पूर्व सचिव बाबूलाल अग्रावत , रामू वैष्णव दात्री घीसालाल योगानंदी लदेरा , मंगलचंद बीरमत्यागी , रतनलाल परसराम , संयोजक श्यामसुंदर अग्रावत, ओमप्रकाश भावानंदी सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी शामिल थे ।