नाबालिग को शादीशुदा युवक भगा ले गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर में घर से एक सोलह साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के भाई का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली लड़की की मदद से एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवक पहले से शादी शुदा है। भाई की रिपोर्ट पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हबीब नगर, दौराई अजमेर निवासी युवक ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन की उम्र करीब 16 साल है। शाम 4 बजे तक घर पर ही थी। इसके बाद पडोस में रहने वाली शहनाज पुत्री नुर मोहम्मद उसे बुला कर ले गई और उसे बहला फुसला कर कंचन नगर के पास ही दौराई स्थित शकील पुत्र गफफार के घर पर ले गई। जब शाम तक घर नहीं आई तब शकील व शहनाज के घर गए। शहनाज व शकील उसे बहला फुसला कर अजमेर से बाहर ले गए। शकील शादीशुदा है और बदमाश प्रवृति का है। शकील ने हमें पूर्व में भी धमकी दी कि बहन की शादी उससे कर दो नहीं तो वह कभी भी लेकर भाग जाएगा। शकील बुरी नजर रखता है और कल शहनाज के साथ मिलकर बहन को भगा कर ले गया। शकील, शहनाज घर पर नहीं है। सभी जगह तलाश कर लिया, लेकिन नहीं मिलें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई होशियार सिंह को सौंपी है।