ब्यावर सदर थाना क्षेत्र मे सदिग्ध हालत मे विवाहिता की मौत

ब्यावर सदर थाना क्षेत्र मे सदिग्ध हालत मे विवाहिता की मौत

परिजनों ने मृतका के ससुर पर लगाया बदनियती का आरोप

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के रामगढ़ झूंठा गाव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया।

सोमवार सुबह मोर्चरी पहुंचे मसूदा डिप्टी ईश्वर यादव ने परिजनों की और से दी गई तहरीर के आधार पर पंचनामा तैयार करवा कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता के पीहर पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर मामले को आत्महत्या का बताने का आरोप लगाया है। साथ ही परिजनों ने मृतका के ससुर पर भी बदनीयती रखने तथा उसके साथ छेडछाड करने का आरोप लगाया है। मसूदा डिप्टी ईश्वर यादव ने बताया कि रविवार शाम को सदर थाना क्षेत्र के रामगढ़ झूंठा गांव में रविवार शाम को 22 वर्षीय पूजा पत्नी करणसिंह रावत की संदिग्ध अवस्था में मौत की जानकारी मिली थी। जानकारी पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया। सोमवार सुबह मृतका के ससुराल तथा पीहर पक्ष के उमर बावडी निवासी लोग मोर्चरी पहुंचे। पीहर पक्ष के लोगों ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी, जिसमें पूजा के ससुर प्रभूसिंह पर पूजा पर बदनीयती रखने और पूर्व में उसके साथ छेड़छाड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर मृतका के ताऊजी सज्जनसिंह ने बताया कि रविवार को पूजा का पति काम पर और उसकी सास खेत पर चली गई। इस दौरान पूजा घर पर अकेली ही थी। सज्जनसिंह ने बताया कि इस दौरान पूजा की मां ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि अभी वह घर पर है और घर पर केवल उसका ससुर प्रभूसिंह ही है। बात करते हुए पूजा ने उसकी मां को बताया कि उसका ससुर उसके कमरे की और आ रहै है, इसलिए वह बाद में बाद करेगी। सज्जनसिंह ने बताया कि इतनी बात के बाद फिर पूजा नहीं आया और उन्हें जानकारी मिली कि पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस बाबत जब पूजा के ससुराल पक्ष के लोगों ने बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है। जबकि कमरे में फंखे का कुंदा नहीं है। इस ससुराल वालों ने बताया कि पूजा ने खिडकी पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सज्जनसिंह ने बताया कि यह बात उनके गले नहीं उतर रही है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नीयत रखता था और उसके साथ छेडछाड भी करता था। इसकी शिकायत पूजा ने पहले परिवार की महिलाओं से भी की थी। परिजनों ने मृतका के परिजनों के खिलाफ कडी कार्रवाई कर मामले की सच्चाई उजागर करने तथा मृतका को न्याय दिलाने की मांग की है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment