मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत नसीराबाद मे हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नसीराबाद (102) में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत शनिवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत उपखण्ड प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन, छावनी परिषद् प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, कॉलेज शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रुप से मैराथन दौड़ आयोजित की गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मतदान अपील के टी शर्ट एवं टोपी वितरित किये गये।
सर्वप्रथत श्रीमती अंशुल आमेरिया, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (उपखण्ड अधिकारी), नसीराबाद द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। मैराथन दौड़ भैरु चौराहा, शहीद स्मारक, राजकीय चिकित्सालय, हनुमान चौराहा, पांच बत्ती चौराहा होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। जिसमे
राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला के रुप में मतदान करने का जागरूकता संदेश दिया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के गीत ‘‘मै भारत हूं, भारत है मुझमे‘‘ का गायन किया गया।
श्रीमती अंशुल आमेरिया, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (उपखण्ड अधिकारी), नसीराबाद द्वारा अपने उद्बोधन में नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से शत् प्रतिशत मतदान की अपील की गयी।
कार्यक्रम के दौरान महेश शेषमा तहसीलदार, राकेश कुमार नायब तहसीलदार, युसूफ खान यूसीईईओ, अधिशासी अधिकारी भगवन्त सिह परमार , संजय कनौजिया, ध्यानदास कार्यवाहक जमादार, नवीन रियाड़, हरिराम सैनी, महेन्द्रसिंह चौहान, राजेश सेन, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, अक्षय सोनी, उपदेश शर्मा, सतवीर माली, मनीष कुमार मीणा, रविकान्त लाखन, छावनी परिषद से आशीष शर्मा, हाऊसिंग बोर्ड बी.एल.ओ. सुरेन्द्र कुमार, स्वीप प्रकोष्ठ से पवन सांखला, अयूब अगवान एवं आमजन की भागीदारी रही।