प्रशासन शहरों के संग अभियान के वार्ड कैंप में हुए अनेक काम
-नियामत जमाला –
भादरा, 25 अक्टूबर/भादरा में नगर पालिका के तत्वावधान में चल रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के सोमवार को वार्ड नंबर 11 के लिए कायमखानी बास में स्थित मदरसा में आयोजित कैंप में लोगों के अनेक कार्य हुए। कैंप में नगर पालिका अध्यक्ष हाजन बैतूल बानो व अधिशाषी अधिकारी गुरदीप सिंह द्वारा 4 पट्टे वितरण किए गए। कैंप में नगर पालिका, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग , जलदाय विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग आदि ने भाग लिया। चिकित्सा विभाग की टीम ने 75 जनों को कोविड वैक्सीनेशन की डोज लगाई, 23 आधार नामांकन ,2 बिजली पानी की एन.ओ.सी., 5 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। कैंप में नगर पालिका के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार, सहायक अभियंता मेघराज, कनिष्ठ लेखाकार गोविंद शर्मा, कनिष्ठ सहायक इंद्रपाल सामुदायिक संगठक रविंद्र प्रताप सिंह, रामस्वरूप यादव, कृष्ण कुमार झुरिया, हरीश कुमार, महाराजा अग्रसेन शिक्षण संस्था के चेयरमैन सुशील गुप्ता, पार्षद बशीर खान नारीका ,अदरीश अली खां भूवाण पार्षद, बसारत अली पार्षद, इस्लाम कुरैशी, लियाकत भूवाण समेत अन्य मौजूद थे।
फोटो_ कैंप में पट्टा वितरित करते पालिका अध्यक्ष व अन्य