ई मित्र संचालकों की मीटिंग में लिए कई प्रकार के निर्णय
रिपोटर सुरेश पारेता
इटावा 29 सितम्बर इटावा नगर के सभी आईटीजीके कंप्यूटर सेंटर संचालकों की मीटिंग का आयोजन वीरेंद्र लोक कल्याण ट्रस्ट में किया गया यह मीटिंग आर एस सी आई टी की फीस को लेकर की गई थी सभी संचालकों ने अपने विचार रखे और और आने वाली समस्याओं को बताया इसके चलते यह तय हुआ कि सभी एकमत होकर कार्य करने का प्रण लिया साथ ही यह तय हुआ कि आर एस सी आई टी की फीस राजस्थान सरकार के आदेश अनुसार 3350 जो निर्धारित की गई है वही लेंनी होगी इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा संचालक इंद्र कुमार ने बताया राजस्थान के अन्य जिलों में जिस तरह सभी कंप्यूटर संचालक एक ग्रुप बनाकर अपना अपनी एक फीस रखकर अच्छी सेवाएं दे रहे हैं उसी तर्ज पर अब इटावा में भी सभी को पूरी फीस देनी होगी तथा विद्यार्थी हो 3 महीने पढ़ाया जाएगा इसमें मौजूद नगर के सभी मान्यता प्राप्त आईटीजीके संचालकों ने भाग लिया पीयूष जैन हेमराज सांखला दीपक सांखला प्रदीप सुमन विष्णु राठौड़ धर्मेंद्र गुप्ता इंद्र कुमार जगम इमरान खान आदि संचालक मीटिंग में भाग लिया,संचालको द्वारा नए नियम बनाए गए सभी नियम दिनांक 1 अक्टूबर 2021 से लागू किए जाएंगे फीस कम या नियमों का उल्लंघन करने पर राजस्थान सरकार द्वारा सेंटर बंद करवाया जाएगा साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसके चलते rkcl से मान्यता रद्द करवाई जाएगी साथ ही उसे ₹11000 का जुर्माना भी देना होगा