शिविर में मरीजों के उपचार सहित अनेक समस्याओं का हुआ निस्तारण।

शिविर में मरीजों के उपचार सहित अनेक समस्याओं का हुआ निस्तारण।

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

प्रशासन गांवों संग अभियान नवगठित ग्राम पंचायत भिड़ासरी में आयोजित किया गया।उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव,सरपँच राजेन्द्र भिड़ासरा मंत्री,तहसीलदार कुलदीप भाटी की टीम ने कैम्प के दौरान दर्ज सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। विधुत विभाग ने कैम्प में ही 12 नए विधुत कनेक्शन जारी किए, 20 खराब मीटर चेन्ज किए गए तथा 5 ऑडिट सेटलमेंट के प्रकरण निस्तारित किए राजस्व विभाग ने 164 नामांतरण, 113 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 10 सहमति से खाता विभाजन किए जिसमें 32 किसान लाभान्वित हुए तथा 15 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए। ग्राम पंचायत ने 63 आवासीय पट्टे जारी किए। 42 नए जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 स्वीकृति जारी की गई। साथ ही 4 शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी की गई।चिकित्सा विभाग से डॉ परवेज भाटी,डॉ.भरत पारीक ने वायरल बीमारियों को देखते हुए क्षेत्र में एंटी लारवल गतिविधियां संचालित की साथ ही कैम्प में आए 30 वर्ष से अधिक उम्र के 286 ग्रामीणों की बीपी तथा शुगर सहित अन्य जांच निशुल्क की गई।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment