धूमधाम से मनाई विदाई समारोह कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने लिया भाग
दिव्यांग जगत / धमाणा / रघुवीर पंचारिया
राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बावरला, के अध्यापक सर घेवरलाल शर्मा की विदाई समारोह धूमधाम से मनाई गई। विदाई समारोह को लेकर ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन द्वारा भव्य तरीके से आयोजन किया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए सांचौर ब्लॉक अध्यक्ष कन्यालाल कांगला ने बताया कि सर ने गुरु और शिष्य की परंपरा को जीवंत रखा है। इन्होंने हमेशा पूरे स्कूल परिवार को अपने परिवार की तरह देखा। आज यही कारण है कि पूरे पंचायत के लोग सर को अपने अभिभावक के तौर पर देखते हैं। संबोधित करते हुए नारायण लाल पंचारिया ने कहा कि सर से हम सब अपने जीवन में बहुत कुछ सीखे हैं। शर्मा सर हमेशा समय पर आते थे और समय पर जाते थे। और इसी के साथ पूरे स्कूल में अनुशासन बनाए रखते थे। ओर सभी व्यक्तियों को शर्मा सर जैसे लोगों से कुछ न कुछ सीखना चाहिए। शर्मा सर ने हमेशा अनुशासन और शिक्षा को महत्व दिया है। और सर ने प्राथना में गायत्रीमंत्र और अलग अलग मंत्र भी सिखाते थे और शर्मा सर ने कहा कि आज से में बाकी वाला समय अपने समाज के नाम करता हु में समाज सुधार में अपना बाकी समय बिताहूगा मुख्य अतिथि राजस्थान ब्राम्हण महासभा जिलाध्यक्ष बाड़मेर मांगीलाल रानेजा, वन पर्यावरण मंत्री सुखराम बिशनोई, पूर्व जिलाध्यक्ष भेराराम रानेजा, शंकर लाल पंचारिया, पूनमाराम उपाध्याय, हनुमानराम कांगला, मांगीलाल नाबरिया, बंशीलाल पंचारिया ओगाला, लीलाधर पंचारिया नारायण लाल पंचारिया और विदाई समारोह के समय काफी संख्या में ग्रामीण शिक्षक भी उपस्थित थे।