आचार्य श्री महासमण की साध्वियों का हुआ मगंल प्रवेश
देरांठू स्थित श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे बच्चों को दी प्रवचनों से शिक्षा
अजमेर । आचार्य श्री महासमण की 700 साधु एवं साध्वियों का संग भीलवाड़ा से चर्तुमास करके कोटा की ओर जा रहा है । संघ की साध्वियो का एक संघ बुधवार शाम को देरांठू के हाईवे के पास स्थित श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे निवास किया । संघ के सभी साधु एवं साध्विया आचार्य कनक संघ के अनुशासन मे साधना कर रहे है । संघ की साध्वी चांद कुमारी एवं विमल प्रज्ञा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संघ मे 86 साध्विया है । यह संघ अहिंसा यात्रा के द्वारा गांव गांव भ्रमण करते हुए लोगो को अहिंसा की शिक्षा के साथ लोक कल्याण की शिक्षा भी दे रहे है । संघ के तीन उद्देश्य बताये जिसमे सदभावना , नैतिकता एवं नशामुक्ति मुख्य है । इस उद्देश्य से लोगो का कल्याण करना है बताया । उन्होंने बताया कि हर 500 साध्वियो पर एक मुख्य कनक प्रभा होती है । जिनकी व्यवस्था उनके निर्देश पर होती है ।
इस संघ की मुख्य साध्वियो द्वारा आज श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर के छात्र एवं छात्राओं को नेतिकता , सदभावना एवं नशामुक्ति का सन्देश देते हुए प्रवचनों द्वारा शिक्षा भी दी । यह संघ अब किशनगढ़ होते हुए जयपुर प्रस्थान करेगा ।
मुकेश वैष्णव अजमेर की रिपोर्ट