इंसानियत शर्मसार: गाय के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाय के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंसानियत फिर हुई शर्मसार सारी हदें करदी पार

दिव्यांग जगत / धोरीमन्ना / रघुवीर पंचारिया

पुलिस थाना धोरीमना के हल्का क्षेत्र में गाय के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी श्रवण कुमार विश्नोई को किया गिरफ्तार
घटना का विवरण-
सोमवार को प्रार्थी मंगलाराम पुत्र अमराराम जाति भील निवासी मांगता ने पुलिस थाना धोरीमना पर अपनी पालतु गाय के साथ दिनांक 17.04.2022 को आरोपी श्रवण कुमार पुत्र नारणाराम जाति विश्नोई निवासी तामलियार पुलिस थाना रामसर द्वारा कुकर्म करने की रिपोर्ट पेश करने पर प्रकरण संख्या 144 / 2022 धारा 377 भादस व 11 ( 1 ) क पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया । कार्यवाही पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही सम्पादित कर आरोपी श्रवण कुमार पुत्र नारणाराम जाति विश्नोई निवासी तामलियार पुलिस थाना रामसर हाल विष्णु कॉलोनी बाडमेर पुलिस थाना सदर बाडमेर को दस्तयाब कर पुछताछ की जाकर गिरफतार किया गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment