दिव्यांगो का मजाक उड़ाना भारी पड़ा,हुई शिकायत

मूवी लाल सिंह चड्डा में दिव्यांगो की उड़ाई गई मजाक

दिल्ली।आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) अब एक नई मुसीबत में फंस गई है. देश में लोगों के बहिष्कार की वजह से बॉक्स ऑफिस में औंधे मुह गिरने वाली फिल्म एक और मुसीबत में पड़ गई है. खबरों के अनुसार दिव्यांग लोगों का कथित रूप से उपहास करने के आरोप में बॉलीवुड फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” और “शाबाश मिठू” के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 70 प्रतिशत लोकोमोटर डिसेबिलिटी से ग्रसित डॉक्टर्स के सह-संस्थापक शिकायतकर्ता डॉ सतेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत पर कमिश्नर की अदालत द्वारा जारी नोटिस की कॉपी साझा की है.

हालांकि इस शिकायत की पुष्टि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की तरफ अब तक नहीं हुई है.

नोटिस के अनुसार, आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘शाबाश मिठू’ के निर्देशकों से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आयुक्त की अदालत ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और संघ की जानकारी मांगी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं, जो विशेष रूप से दिव्यांग लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करती हैं.

Author: admin

Comments (0)
Add Comment